यूटिलिटी

UPI Payment: पेमेंट को लेकर सरकार के जान लीजिए नए नियम, अगर नहीं जाने तो बंद हो जाएगी आपकी UPI ID?

UPI ID: भारत में पिछले कुछ समय से डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ा है. लोगों ने यूपीआई से लेनदेन करने के तरीके को ज्यादातर अपनाया है. हालांकि सरकार ने यूपीआई पेमेंट को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. अगर आपको भी इस गाइडलाइन के बारे में जानकारी नहीं है तो जान लीजिए, नहीं को आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आपने नई साल से पहले इन नये नियमों को नहीं माना तो आपका Google Pay, Paytm या Phonepe से यूपीआई की पेमेंट बंद हो जाएगी.

भारत सरकार की नेशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस नई गाइडलाइन को जारी किया है. इसके मुताबिक कस्टमर को अपनी यूपाआई आडी को एक्टीव करना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद हो जाएगी.

31 दिसंबर तक एक्टीव करनी होगी UPI ID

गाइडलाइन में आगे बताया गया है कि अगर किसी कस्टमर ने पिछले तीन सालों से थर्ड पार्टी जैसे Paytm, Phonepe या Google Pay के जरिए फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन नहीं किया है तो उसकी नये साल से उसकी यूपीआई आईडी बंद हो जाएगी. नेशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया ऐसी सभी यूपीआई पर नजर बनाए हुए हैं जिसका कई सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ है. इसके अलावा सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि आप ऐसे ग्राहकों जिन्होंने काफी समय से अपनी यूपीआई आईडी को एक्टीव नहीं किया है. ऐसे ग्राहक जल्द ही अपनी आईडी को एक्टीव करने लें. नहीं तो 1 जनवरी 2024 से पहले ये सभी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएंगी.

यूपीआई आडी का होता है गलत इस्तेमाल

सरकार के ऐसा करने के पीछे की बड़ी वजह यह है कि जिन यूपीआई आईडी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता था उन पर रोक लगाई जा सके. कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना नंबर बदल देते हैं और यूपीआई आईडी डिएक्टिवेट करना भूल जाते हैं. ऐसे में गलत लेनदेने होने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि एनपीसीआई के इस नियम से यूपीआई से गलत ट्रांजेक्‍शन पर रोक लगेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

14 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

44 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

58 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago