ईशान किशन (सोर्स- X)
IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान टीम के बीच महा मुकाबला जारी है. दोनों टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही है. भारत पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किए गए हैं. ईशान किशन के स्थान पर ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई है.
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया. इस मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित हो गये. जिसके बाद गिल के जगह पर ईशान किशन की एंट्री हुई. अब गिल के ठीक हो जाने के बाद आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनकी एंट्री हो गई है. ऐसे में ईशान किशन को बाहर होना पड़ा. टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में ईशान के नहीं होने को लेकर बड़ा बयान दिया.
टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि ईशान किशन को गिल की जगह शामिल किया गया है. दुर्भाग्य है कि वो बाहर बैठ रहे हैं. उनके लिए सहानुभूति है. हमें जब भी उनकी जरूरत हुई है, वो हमेशा आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल पिछले कुछ वर्षों से स्पेशल प्लेयर रहे हैं. इसलिए हम उन्हें बैक करना चाहते हैं.
टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि शानदार माहौल है, इससे बड़ा कुछ और नहीं हो सकता है. हिटमैन ने कहा कि हममें से कुछ लोग आज कुछ असाधारण अनुभव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अच्छी पिच है. कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है. यहां ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है. इसको देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवनअब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…