दुनिया

Israel Hamas War: हमास के हमलों पर चीन के बयान से भड़का इजरायल, अपने अधिकारों के लिए कह दी बड़ी बात

Israel Hamas War:  आतंकी संगठन हमास  ने इजरायल पर अचानक हमला बोला जिसका अहब इजरायली सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. दुनिया के कई अहम देशों ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया है. वही इस मुद्दे पर इजरायल को भारत से लेकर अमेरिका जर्मनी जैसे देशों का साथ मिल रहा है. हालांकि खुद को सुपरपावर मानने वाले चीन ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. इतना ही नहीं, हाल में ही चीन में इजरायल के राजदूत पर हमला भी हुआ था. इस मामले में अब इजरायली सरकार ने चीन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है.

दरअसल, इजरायली विदेश मंत्री  एली कोहेन  के निर्देश पर देश के एशिया प्रशांत मामलों के उपमहानिदेशक और राजदूत ने चीन के विशेष दूत झाई जू के साथ फोन पर लंबी बातचीत की है. इस मामले में उन्होंने कहा कि हमास के आतंकी रवैए और मिडिल ईस्ट पर उभरे संकट पर  चीनी  मीडिया द्वारा हो रही रिपोर्टिंग निराशाजनक है.  उन्होंने कहा कि हमास द्वारा किए गए ह्मलों की चीन की कोई निंदा तक नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें-France: अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए, फिर शिक्षक को उतार दिया मौत के घाट, हमलावर अरेस्ट

इजरायली राजदूत ने जताई नाराजगी

इतना ही नहीं, इजरायल के राजदूत ने रफी हरपाज ने आगे कहा कि चीनी मीडिया में फिलिस्तीन के लोगों के अधिकारों का उल्लेख हैं लेकिन इजरायरल के अधिकारों का कोई उल्लेख नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने बीजिंग में चीनी राजदूत पर हुए हमले की भी निंदा की थी.

यह भी पढ़ें-Afghanistan Blast: जुमे की नमाज के बीच मस्जिद में विस्फोट, 15 नमाजियों की मौत, तालिबान के बलगान में कोहराम

क्या बोला था चीन

बता दें कि चीन ने इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर नाराजगी जाहिर की थी. चीन ने अपील की थी, कि दोनों ही देश तुरंत ही युद्ध रोकें.  चीन का कहना था कि दोनों देश अपने नागरिकों की रक्षा के लिए संयम बरतते हुए काम करें और शांति बहाल करने के लिए कदम उठाएं. हालांकि एक सच ये भी है कि चीनी मीडिया इस युद्ध में एकतरफा रिपोर्ट्स प्रकाशित कर इजरायल को ही गलत दिखाने का प्रयास कर रहा है,

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago