Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs PAK: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में गिल की एंट्री, ईशान किशन बाहर, जानें रोहित शर्मा ने क्या कहा

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं. भारत के प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की एंट्री हुई है. जबकि, ईशान किशन बाहर हो गये हैं.

Ishan Kishan

ईशान किशन (सोर्स- X)

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान टीम के बीच महा मुकाबला जारी है. दोनों टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही है. भारत पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किए गए हैं. ईशान किशन के स्थान पर ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी हुई है.

प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की वापसी

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया. इस मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित हो गये. जिसके बाद गिल के जगह पर ईशान किशन की एंट्री हुई. अब गिल के ठीक हो जाने के बाद आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनकी एंट्री हो गई है. ऐसे में ईशान किशन को बाहर होना पड़ा. टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में ईशान के नहीं होने को लेकर बड़ा बयान दिया.

प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन की छुट्टी

टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि ईशान किशन को गिल की जगह शामिल किया गया है. दुर्भाग्य है कि वो बाहर बैठ रहे हैं. उनके लिए सहानुभूति है. हमें जब भी उनकी जरूरत हुई है, वो हमेशा आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल पिछले कुछ वर्षों से स्पेशल प्लेयर रहे हैं. इसलिए हम उन्हें बैक करना चाहते हैं.

ओस हो सकता है बड़ा फैक्टर- रोहित

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि शानदार माहौल है, इससे बड़ा कुछ और नहीं हो सकता है. हिटमैन ने कहा कि हममें से कुछ लोग आज कुछ असाधारण अनुभव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अच्छी पिच है. कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है. यहां ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है. इसको देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवनअब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital