ICC World Cup 2023

World Cup 2023: विश्व कप में जो रूट के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, बने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Joe Root: वर्ल्ड कप 2023 का सातवां मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए. इस मैच में खेलते हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने अपने नाम खास रिकॉर्ड बना लिया है. जो रूट अब इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने  ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्ड कप में जो रूट ने अपने नाम दर्ज किया खास रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड आज अपना दूसरा मैच खेल रहा है. इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जो रूट ने 68 गेंद में 82 रन की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान रूट ने 8 चौके और एक छक्का लगाया. जो रूट ने ये उपलब्धि 19 मैच के 18 इनिंग में हासिल की है. बता दें कि रूट के नाम वर्ल्ड कप में 3 शतक और 5 अर्धशतक है. वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे ऊपर इयॉन मॉर्गन हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका के लिए खुशखबरी, चोट के बाद कमबैक करेगा ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंग्लैंड के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर जो रूट का नाम शामिल हो गया है. उन्होंने वर्ल्ड कप में खेलते हुए अभी तक 917 रन बना लिए हैं. वहीं इस सूची  में  दूसरा नाम ग्राहम गूच का है. उनके नाम वर्ल्ड कप में 897 रन है. इसके अलावा इयान बेल के नाम 718 रन और इयॉन मॉर्गन के नाम 672 रन. जो रूट में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए बनाए.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

एकदिवसीय विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 45 मैच में 2278 रन बनाए हैं. उनके बाद इस सूची में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का है. उन्होंने 1743 रन बनाए हैं. इसके अलावा इस सूची में तीसरा नाम श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 1532 रन बनाए हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

18 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago