देश

Deoria Murder Case: “अफवाह न फैलाएं…”, देवरिया हत्याकांड में ब्राह्मण Vs यादव की लड़ाई में कूदे राजभर, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए एक परिवार के सामूहिक हत्‍याकांड पर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं. कुछ विपक्षी दलों के नेता सरकार पर पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं. इस प्रकरण को ब्राह्मण बनाम यादवों की लड़ाई बताया जा रहा है. ऐसे में योगी सरकार व एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐतराज जताया है. राजभर ने कहा है कि ‘विपक्षी दल अफवाह न फैलाएं. पुलिस-प्रशासन बिल्‍कुल न्‍यायसंगत फैसले ले रहा है.’

6 लोगों को हमला करके जान से मार दिया गया

बीते दिनों देवरिया में 6 लोगों की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने मृतक सत्य प्रकाश दुबे की बेटी और बेटे की शिकायत पर दूसरे पक्ष प्रेमचंद यादव के लोगों पर कार्रवाई शुरू की तो सपा के नेता हाय-तौबा मचाने लगे. विपक्ष ने इसे ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई बताकर योगी सरकार पर सिर्फ एक ही पक्ष यानी सत्य प्रकाश दुबे के साथ खड़े होने का आरोप लगाया. जिस पर सुभासपा प्रमुख राजभर का बयान आया है, राजभर ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी दलों को अफवाह न फैलाने की बात कही.

राजभर बोले- सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाएगी

राजभर ने आज कहा, “ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं. सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है.” इसी के साथ ये भी कहा कि, हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है.” इसी के साथ राजभर ने ये भी कहा कि, इस केस में पाल, राजभर, ब्राह्मण और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया. इसी के साथ सुभासपा प्रमुख ने दोनों पक्षों को पीड़ित बताते हुए कहा कि, अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं. दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए. बता दें कि हाल ही में विधायकों, सांसदों और तमाम समाजसेवियों ने सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश की आर्थिक मदद की है. इसी के बाद से इस मामले में राजनीति जमकर जारी है.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: जन्म लेते ही नर्स ने नवजात को फर्श पर गिराया, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, दिमाग में लगी चोट, DM ने बैठाई जांच

जानें क्या है देवरिया हत्याकांड ?

बता दें कि दो अक्टूबर की सुबह देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इसी के बाद इस हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया और उस वक्त जो भी घर पर था सभी की लाठी-डंडों से पीटकर व गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में सत्यप्रकाश दुबे सहित उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चों की भी हत्यारों ने हत्या कर दी थी. इस घटना में उनके एक बेटे अनमोल को हत्यारों ने मरा समझकर छोड़ दिया था, जबकि वह घायल था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं सत्यप्रकाश दुबे का बड़ा बेटा देवेश किसी के घर पूजा कराने के लिए गया था, इसलिए वह भी बच गया तो वहीं एक बहन की शादी होने के कारण वह अपनी ससुराल में थी.

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं दुबे परिवार के बेटे देवेश ने प्रेमचंद यादव के परिवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा करके संपत्ति बनाई है. इस पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. वहीं कल ही पैमाइश के लिए गई राजस्व विभाग की टीम के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की थी और गांव में जमकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद से गांव में तनाव है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में उन अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की. अखिलेश यादव ने सम्बंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago