केएल राहुल (सोर्स-X)
India vs England KL Rahul: वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत का छक्का लगाया. टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजों का भी शानदार योगदान रहा. कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. वहीं ड्रेसिंग रूम में मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को दूसरी बार बेहतरीन फील्डिंग के लिए अवार्ड मिला. इससे पहले पुणे में हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में केएल राहुल को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला था.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम की घोषणा कुछ अलग ही अंदाज में हुआ. इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया गया है. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच ने सबकी तारीफ की. फील्डिंग कोच ने सबसे पहले अच्छी फील्डिंग के लिए ईशान किशन की तारीफ की. वहीं कोच ने मोहम्मद सिराज की भी प्रशंसा की लेकिन मेडल के लिए केएल राहुल के नाम का अनाउंस हुआ, वो भी धमाकेदार अंदाज में. कोच ने सबसे पहले खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकालने को कहा, इसके बाद मैदान के सभी लाइट्स बंद कर दिया गया और एलईडी लाइट के माध्यम से केएल के नाम का अनाउंस हुआ.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने बेहतरीन विकेटकीपिंग की. केएल ने लेग साइड पर बेस्ट एफर्ट दिखाते हुए कई चौके बनाए थे. वहीं क्रिस वोक्स को स्टंप आआउ और मोईन अली का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा था. इस मुकाबले में केएल राहुल ने बल्ले से भी अपना अहम योगदान दिया था. केएल राहुल ने 58 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. वहीं चौथे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 91 रनों की शानदार साझेदारी भी की थी.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में टॉप 4 नहीं, टॉप 7 के लिए जंग, चैंपियंस ट्रॉफी ने बढ़ाई टेंशन
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…