Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup 2023 में टॉप 4 नहीं, टॉप 7 के लिए जंग, चैंपियंस ट्रॉफी ने बढ़ाई टेंशन

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमें टॉप चार में जगह बनाने के लिए लड़ाई लड़ रही है लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिनकी निगाहें टॉप चार से बाहर होने के बाद टॉप सात में जगह बनाने पर होगी.

Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी (सोर्स-सोशल मीडिया)

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. जिसमें टॉस चार में जगह बनाने के लिए सभी टीमें लड़ाई लड़ रही हैं. लेकिन इनमें से कुछ टीमें ऐसी हैं, जिनकी निगाहें टॉप चार से बाहर होने के बाद टॉप सात में जगह बनाने पर रहेगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफिकेशन होना है. हालांकि, ये टूर्नामेंट दो साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा. आईसीसी इस बात की पुष्टि की है कि टॉप सात टीमें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी.

वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में टॉप सात में जगह बनाने की होर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ग्रुप मुकाबले के अंत में शीर्ष सात टीमें 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी, जिसमें मेजबान पाकिस्तान को सीधे मौका मिलेगा. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बताया है कि 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस को साल 2021 में ही आईसीसी की ओर से अप्रूव किया गया था, जब टूर्नामेंट को 2024-31 चक्र में आयोजित होने वाले आठ पुरुषों के वैश्विक टूर्नामेंटों में से एख के रूप में लाया गया था.

सलेक्शन प्रक्रिया कई टीमों के लिए खड़ी की मुश्किलें

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सलेक्शन प्रक्रिया उन टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है, जो इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. जिम्बाब्वे, आयरलैंड और वेस्टइंडीज जैसे फुल मेंबर नेशन टीम 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी योग्यता खो बैठे हैं, क्योंकि ये टीमें वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा था कि वर्ल्ड कप में उनकी नजर टॉप सात में अपना अभियान फिनिश करने की है.

चैंपियंस ट्रॉफी में होंगे दो ग्रुप

बता दें कि साल 2021 के नवंबर में आईसीसी ने 2024-31 चक्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए कई वैश्विक आयोजनों का खुलासा किया था, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के भी दो संस्करण शामिल थे. आईसीसी ने मीडिया बयान में कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें भाग लेंगी और टूर्नामेंट की संरचना ऐसी होगी, जिसमें दो ग्रुप होंगी, दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानें वजह

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital