सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फोटो फाइल)
Kerala: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारत में अब सियासत गहरी होती जा रही है. सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल में एक रैली की. इस रैली में उन्होंने लेफ्ट की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने केरल में प्रार्थना सभा में हुए बम धमाकों को लेकर सीएम पिनराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) सरकार पर निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा कि लेफ्ट सरकार कट्टरपंथियों के प्रति नरम रूख अपनाती है, जिसकी वजह से ये हमला हुआ है.
गौरतलब है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी अभी से वहां अपने पैर मजबूत करने की कोशिश कर रही है. इसलिए उन्होंने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है.
एनडीए की एक रैली में जेपी नड्डा ने कहा कि जब हमास के एक नेता ने केरल में आयोजित एक डिजिटल बैठक को संबोधित किया तो वामपंथी सरकार मूक दर्शक बनी रही. उन्होंने इस रोकने के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने आगे कहा कि पिनराई विजयन के नेतृत्व में कुप्रबंधन साफ दिखाई देता है. बता दें कि कोच्चि के निकट कलमस्सेरी में एक प्रार्थना सभा से पहले बम धमाका हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. यहां ईसाई समुदाय के यहोवा के साक्षी संप्रदाय की प्रार्थना सभा का आयोजन हो रहा था.
जेपी ने प्रदेश में घोटलों को लेकर भी हमला बोला. उन्होंन कहा कि केरल की कॉपरेविट बैंक घोटाले में भी पिनराई सरकार शामिल हैं. इसके मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री घोटाला किया है. जिसके चलते कई लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘‘हम सभी पिनराई विजयन की सरकार के कुशासन की समस्याओं को उठाने, वर्तमान प्रशासन में व्याप्त घोटालों और भ्रष्टाचार पर बात करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं. हमारा सामूहिक लक्ष्य केरल में समृद्धि, विकास और सुशासन लाने के हमारे प्रयासों में एकजुटता प्रदर्शित करना है.’
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…