Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: KL Rahul को दूसरी बार मिला बेस्ट फील्डिंग के लिए अवार्ड, ड्रेसिंग रूम में ऐसे किया सेलिब्रेट

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन फील्डिंग के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज को दूसरी बार टूर्नामेंट में बेस्ट फील्डिंग के लिए अवार्ड मिला है.

KL Rahul

केएल राहुल (सोर्स-X)

India vs England KL Rahul: वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत का छक्का लगाया. टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजों का भी शानदार योगदान रहा. कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. वहीं ड्रेसिंग रूम में मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को दूसरी बार बेहतरीन फील्डिंग के लिए अवार्ड मिला. इससे पहले पुणे में हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में केएल राहुल को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला था.

केएल को मिला बेस्ट फील्डर का अवार्ड

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम की घोषणा कुछ अलग ही अंदाज में हुआ. इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया गया है. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच ने सबकी तारीफ की. फील्डिंग कोच ने सबसे पहले अच्छी फील्डिंग के लिए ईशान किशन की तारीफ की. वहीं कोच ने मोहम्मद सिराज की भी प्रशंसा की लेकिन मेडल के लिए केएल राहुल के नाम का अनाउंस हुआ, वो भी धमाकेदार अंदाज में. कोच ने सबसे पहले खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकालने को कहा, इसके बाद मैदान के सभी लाइट्स बंद कर दिया गया और एलईडी लाइट के माध्यम से केएल के नाम का अनाउंस हुआ.

श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल को पहनाया मेडल

इंग्लैंड के खिलाफ केएल ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने बेहतरीन विकेटकीपिंग की. केएल ने लेग साइड पर बेस्ट एफर्ट दिखाते हुए कई चौके बनाए थे. वहीं क्रिस वोक्स को स्टंप आआउ और मोईन अली का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा था. इस मुकाबले में केएल राहुल ने बल्ले से भी अपना अहम योगदान दिया था. केएल राहुल ने 58 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. वहीं चौथे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 91 रनों की शानदार साझेदारी भी की थी.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में टॉप 4 नहीं, टॉप 7 के लिए जंग, चैंपियंस ट्रॉफी ने बढ़ाई टेंशन

— भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital