ICC World Cup 2023

World Cup 2023 IND vs AUS: भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, केएल राहुल ने 97 और विराट ने खेली 85 रन की पारी

World Cup 2023 IND vs AUS: विश्व कप 2023 का पांचवां मैच आज चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया आज विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत की है. दोनों ही टीमें विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम स्पिनरों के दबाव में 199 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया.

केएल राहुल और कोहली की आंधी में उड़े ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीन ओवर के भीतर शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए. ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयश अय्यर बिना रन बनाए आउट हो गये. इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. टीम को जीत दिला दी. विराट कोहली 38वें ओवर में 167 रन के स्कोर पर आउट हो गये. कोहली ने 85 रन का पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 97 रन और हार्दिक पांड्या ने 11 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

भारतीय गेंदबाज के आगे पस्त हुए कंगारू बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिशेल मार्श का विकेट ले लिया. इसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने 85 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की. वार्नर 52 गेंदों में 41 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने और वहां से ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी भी उतनी स्थिर नहीं दिखी. जब स्मिथ 28वें ओवर में जडेजा का शिकार बने तब उनका स्कोर 110/2 था और उन्होंने अपने अगले आठ विकेट 89 रन पर गंवा दिए. रवींद्र जडेजा ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए, जिनमें से दो एक ही ओवर में आए. कुलदीप ने 2 जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया. पांड्या को भी एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

हाल के महीनों में मेन इन ब्लू ने दिखाया है कि वे वनडे क्रिकेट में एक ताकत बने हुए हैं. उन्होंने एशिया कप जीतकर अपने इरादे दर्शा दिए हैं. जसप्रीत बुमराह नई गेंद को फ्रिसबी की तरह स्विंग करा रहे हैं, केएल राहुल को मध्य क्रम में दूसरा मौका मिल गया है. श्रेयस अय्यर ने वापसी पर शतक बनाया है और कुलदीप यादव एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अब तक 12 बार भिड़ चुके हैं. इसमें से आठ बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं चार मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है. वहीं चेपॉक के मैदान पर दोनों टीमें आज चौथी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं. जिसमें पहली बार इस मैदान पर दोनों टीम 1987 में आमने सामने हुई थी. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना साल 2017 में हुआ था. इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी. वहीं तीसरा मैच इसी साल मार्च में हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी. आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पारी की शुरुआत करने आए. 

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

8 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

14 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

16 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

26 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

31 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

45 minutes ago