ICC World Cup 2023

World Cup में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

Mohammed Shami News Record in World Cup: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में गुरुवार को भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई. मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में 5 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया.

वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास

वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा मैच खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट झटके और वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया. शमी अब वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक मोहम्मद शमी तीन मैच में 14 विकेट ले चुके है और वर्लड कप 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.

शमी ने तोड़ा जहीर खान और श्रीनाथ का रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी दसवें ओवर में आए और आते ही अपना जलवा दिखाने शुरु कर दिए. पहले ही ओवर में शमी ने दो विकेट ले लिए. शमी ने 5 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें एक ओवर मेडन रहा. इस दौरान उन्होंने 18 रन खर्च कर 5 विकेट लिए. इन पांच विकेट के साथ मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. शमी ने जहीर खान और जवगल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

WC में भारत के लिए बने सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी अब तक वर्ल्ड कप में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 45 विकेट दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शमी का नाम दर्ज हो गया है. इस सूची में दूसरे स्थान पर अब जहीर खान और जवगल श्रीनाथ का नाम है. ये दोनों गेंदबाज वर्ल्ड कप में44-44 विकेट ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शमी-सिराज का कहर, 55 रनों पर श्रीलंका ढेर, रोहित ब्रिगेड की सेमीफाइनल में एंट्री

वर्ल्ड कप में तीसरी बार चटकाए 5 विकेट

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेते ही मोहम्मद शमी भारत के लिए तीसरी बार वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बराबरी कर ली है. स्टार्क ने वर्ल्ड कप में तीन बार वर्ल्ड कप में एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago