ICC World Cup 2023

Muhammad Rizwan: फिलिस्तीन के सपोर्ट में उतरा यह पाकिस्तानी प्लेयर, गाजा के लोगों को समर्पित की जीत, उठी एक्शन की मांग

Muhammad Rizwan: भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) के बीच में इजरायल और हमास की जंग भी आ गई है. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाकर अपनी टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. रिजवान ने अपने शतक को गाजा के लोगों को समर्पित किया. पाक क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद उनके यूजर्स आईसीसी से उनके खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे हैं.

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने यह लक्ष्य 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था. इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और रिजवान ने शतक जड़ते हुए पाकिस्तान को बड़ी जीत दिलाई थी. इस मैच के बाद रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिस पर बवाल मचा हुआ है.

रिजवान ने क्या लिखा?

रिजवान ने लिखा, “यह (शतक) गाजा में हमारे भाई-बहनों के लिए हैं. इस जीत में योगदान देकर बेहद खुश हूं. इसका क्रेडिट पूरी टीम और खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को जाता है.” इसके अलावा रिजवान ने शानदार मेजबानी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का आभार भी जताया.

ये भी पढ़ें: India vs Afghanistan Live World cup 2023: अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका, अर्धशतक बनाकर जमतुल्ला उमरजई बोल्ड, स्कोर 184-4


बता दें कि हमास के आतंकियों ने बीते दिनों इजरायल पर करीब 5000 रॉकेट दागे थे और घुसपैठ कर कई महिलाओं के साथ रेप किया था और बच्चों को अगवा कर लिया था. अभी भी सैकड़ों महिलाएं और बच्चे उनके कब्जे में हैं. हमास के हमले के बाद इजरायल ने काउंटर अटैक करते हुए गाजा पट्टी ने भीषण बमबारी की है, जिसमें 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर हमास के आतंकी हैं.

मैदान पर पढ़ी थी नमाज

रिजवान नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में ड्रिंक्स के दौरान मैदान पर नमाज पढ़ते नजर आए थे. ऐसा वह पहले भी कई बार कर चुके हैं, जिसको लेकर लोग उनके खिलाफ एक्शन की मांग करते रहे हैं. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना को सपोर्ट करते हुए खास तरह के लोगो वाले ग्लब्स पहनकर मैच में उतरे थे. इन ग्लब्स में भारतीय सेना का ‘बलिदान बैज’ लगा था. तब इस पर हल्ला मचा था और धोनी को ये ग्लब्स उतारने पड़े थे. रिजवान के ट्वीट्स और नमाज पढ़ने की घटना के बाद फैन्स उसी को याद दिलाते हुए पाकिस्तानी विकेटकीपर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

50 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago