ICC World Cup 2023

NZ vs PAK: 401 रन बनाकर भी हारी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान ने DLS नियम से 21 रनों से हराया, सेमी की दौड़ में कायम

NZ vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज कर ली. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआती झटका लगने के बाद पारी को संभाला. इसी बीच बारिश ने मैच में खलल डाला.  बारिश रुकने के बाद दोबारा खेल शुरू हुआ लेकिन फिर से बारिश आने के बाद मैच नहीं खेला जा सका. डकवर्थ लुईस नियम से पाकिस्तान को 21 रनों से जीत मिली.

पाकिस्तान ने 21 रनों से दर्ज की जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को दूसरे ओवर में झटका लगा. ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक चार रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम ने फखर जमान के साथ पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 20 ओवर तक सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. दोबारा जब खेल शुरु हुआ तो पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 रन का टारगेट मिला. लेकिन बारिश फिर से आ गई. उस समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 200 रन था. डीएलएस नियम से पाकिस्तान इस वक्त न्यूजीलैंड से 21 रन आगे थी. इसको ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को 21 रनों से जीत मिली.

फखर जमान ने खेली शतकीय पारी

फखर जमान ने तूफानी शतक जमाया. जमान ने 81 गेंदों में 126 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं कप्तान बाबर आजम भी नाबाद 66 रनों की पारी खेली और मैच में अपने नाम किया. अब पाकिस्तान को एक मैच लीग मुकाबले में आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान अंतिम मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 401 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. 11वें ओवर में टीम को पहला झटका डेवोन कॉन्वे (35 रन) के रूप में लगा. उसके बाद रचिन रवींद्र (108 रन) और कप्तान केन विलियमसन (95 रन) ने शानदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर 50 ओवर में कीवी टीम ने 401 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 402 रनों का लक्ष्य रखा.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, ट्रेंट बोल्ड.

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 रनों का टारगेट, रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप में जड़ा तीसरा शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago