देश

‘हमारी सरकार कराएगी जातीय जनगणना’, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का अखिलेश पर वार- किसी यादव को ही CM बनाएंगे

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में गरम है और राजनीतिक दलों की बयानबाजी जारी है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश की राजधानी पहुंची अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातिवार जनगणना को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ही पूरे देश में जातिवार गणना कराएगी तो इसी के साथ कहा है कि, ओबीसी क्रीमीलेयर का दायरा भी बढ़ाएगी. तो वहीं अनुप्रिया पटेल ने पीडीए के दम पर यूपी को जीतने का दावा करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है और उनको पीडीए का विरोधी बताया है.

अपना दल (एस) के स्‍थापना द‍िवस पर शनिवार को लखनऊ पहुंची पार्टी प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि, अखि‍लेश कभी क‍िसी ओबीसी को यूपी का सीएम नहीं बनायेंगे. वह क‍िसी यादव को ही सीएम बनायेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा कि, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाने की हमारी मांग भी पूरी होगी ऐसा मुझे भरोसा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, अखिलेश का अपना दल से प्रेम नया-नया है. सोनेलाल पटेल के जीवित रहते उनकी पार्टी ने कभी उनका सम्मान नहीं किया. साल 2002 की बात को दोहराते हुए कहा कि, वर्ष 2002 में अपना दल के तीन विधायकों को सपा ने तोड़ा था. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्रता है कि वह चाहे जहां से चुनाव लड़े.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: “अगर सपा I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर होगी तो कांग्रेस के पास तैयार है प्लान B”, अजय राय के बयान पर SP खेमे में खलबली

अखिलेश छोड़ रहे हैं शिगूफा

उन्होंने पल्लवी पटेल का नाम लिए बगैर कहा कि, उन्हें अखिलेश ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाया. इसके बाद अखिलेश पर सवाल दागा और कहा कि, अगर कभी सपा की सरकार बनती है तो क्या अखिलेश कभी यादव के अलावा अन्य किसी ओबीसी को मुख्यमंत्री बनाएंगे? फिर जातिवार जनगणना को लेकर अखिलेश को घेरते हुए कहा कि, सत्ता में रहते सपा ने कभी जातिवार गणना नहीं कराई, सिर्फ चुनावी लाभ के लिए यह शिगूफा छोड़ा जा रहा है. इसी के साथ कहा कि, वह पीडीए के विरोधी हैं. वह कभी भी यादव को छोड़कर किसी भी पिछड़े वर्ग या फिर दलित या अल्पसंख्यक को मुख्यमंत्री नहीं बना सकते.

अपना दल एस को एनडीए में मिला है पूरा सम्मान

पत्रकारों से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि अपना दल (एस) को एनडीए में पूरा सम्मान मिला और हम भी उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं. उन्होंने कहा कि, नीट में ओबीसी आरक्षण देना हो या प्रतापगढ़ में सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कालेज बनवाना हो. पार्टी कार्यकर्ता जानते हैं कि सोनेलाल पटेल के मिशन को हम ही पूरा कर रहे हैं. तो वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने वाराणसी से पल्लवी पटेल के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, प्रधानमंत्री अबकी एक लाख और अधिक वोट से जीतेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago