ICC World Cup 2023

ENG vs AFG: दिल्ली में होगी इंग्लैड और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और मैसम का हाल

ENG vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. आईये जानते हैं गेंदबाज और बल्लेबाजों के लिए कैसी है दिल्ली की पिच.

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी इंग्लैंड

इंग्लैंड टीम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है, जिसमें पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथ उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी है.

अफगानिस्तान की टीम को पहली जीत की तलाश

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम भी अपना दो मैच खेल चुकी है. पहला मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से मात दी थी. वहीं दूसरे मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने आठ विकेट से हराया था. ऐसे में अफगान टीम की कोशिश होगी की पहली के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ा जाए.

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले जाने पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार है. यहां बड़े ही आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजों को भी पिच पर अच्छी मदद मिलती है. इस वर्ल्ड कप की बात की जाए तो इस पिच पर साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 428 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में शानदार 131 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अफगानिस्तान की टीम कल दूसरी बार इस मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के लिए मजे, ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ जवाब हुआ वायरल

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुर्रन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहनानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, इशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, हजलहक फारुकी.

Vikash Jha

Recent Posts

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

32 seconds ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

32 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

38 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

1 hour ago