ICC World Cup 2023

IND vs AUS World Cup Final: ऐसा रहा है अहमदाबाद की पिच का मिजाज, धीमा विकेट… रन चेज करना आसान

Narendra Modi Stadium Pitch Report: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है लेकिन इस बार यहां गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है. स्पिनर्स ने इस पिच पर कसी हुई गेंदबाजी की है, जिसके चलते उन्हें विकेट भी खूब मिल हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजों ने भी यहां अपना कहर बरपाया है. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी यहां की पिच कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

वर्ल्ड कप में खेले गए हैं चार मुकाबले

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक चार मैच खेले गए हैं. चारों मैच डे-नाइट रहा है. इनमें से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बेहद आसान जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. इसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनना यहां फायदेमंदर रहा है और फाइनल में भी यही सही हो सकता है.

तीर बार चेज करने वाली टीम ने दर्ज की जीत

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज इसी मैदान पर हुआ था. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 282 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया था. वहीं दूसरे मैच में इस मैदान पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 191 रन पर ढेर कर दिया था और 31 ओवर में मैच जीत लिया था. तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 33 रनों से मात दी थी और चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 244 रन पर ऑल आउट कर दिया और 5 विकेट खोकर लक्ष्य का हासिल कर लिया था.

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami पर हो रही है पैसों की बारिश, विज्ञापन के लिए बने ब्रांड्स की पहली पसंद

स्पिनर्स को मिलती है काफी मदद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के हो चुके मैचों के आंकड़ों को देखें तो यहां पर पहली पारी में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में बढ़िया मूवमेंट मिलता है लेकिन इसके बाद यहां विकेट धीमा हो जाता है. ऐसे में यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. दूसरी पारी में यहां विकेट सेटल हो जाता है और गेंद सीधे बल्ले पर आने लगती है. दूसरी पारी में रन चेज करने में ओस भी काफी मदद पहुंचाती है.

स्पिन और तेज गेंदबाजों ने चटकाए बराबर विकेट

वर्ल्ड कप में इस मैदान पर चार मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले और आखिरी मैच में यहां स्पिन और तेज गेंदबाजों को बराबर विकेट मिले हैं. दोनों तरह के गेंदबाजों ने पहले मैच में पांच-पांच और आखिरी मैच में सात-सात विकेट चटकाए. वहीं दूसरे और तीसरे मैच में में तेज गेंदबाज ने ज्यादा विकेट चटकाए. बता दें कि दूसरे मैच में यहां तेज गेंदबाजों ने 9 विकेट लिए थे. जबकि, स्पिन गेंदबाजों को चार विकेट मिले थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

42 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago