देश

Jhansi News: मुठभेड़ में मारा गया खूंखार बदमाश राशिद उर्फ गेड़ा, 1 लाख का था इनाम, दर्ज थे कई मामले

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में पुलिस लगातार बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ताजा खबर झांसी से सामने आई है. यहां पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में राशिद कालिया उर्फ गेड़ा मारा गया है. बता दें कि मारे गए बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या और लूट के करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे.

जानकारी के मुताबिक, राशिद उर्फ गेड़ा पर झांसी के साथ ही कानपुर कमिश्नरेट के थानों में हत्या, लूट, डकैती के दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. यूपी एसटीएफ काफी वक्त से इस कुख्यात बदमाश को दबोचने के लिए लगी हुई थी. पुलिस के मुताबिक, झाँसी खजुराहो मार्ग पर मऊरानीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में राशिद क़ो तीन गोलियां लगीं. उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि, राशिद शार्प शूटर था और उस पर कानपुर पुलिस द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें- Basti: महिला नायब तहसीलदार ने सहयोगी पर लगाया मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस कर रही जांच

वह हत्या एवं अपहरण के मुकदमों में वांछित चल रहा था. वह कानपुर के चकेरी निवासी था. यूपी एसटीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान एसटीएफ को पता चला कि कालिया झांसी में है. इस पर एसटीएफ की टीम ने कालिया को दबोचने के लिए झांसी में डेरा डाल लिया. इसी दौरान रात्रि में एसटीएफ को सूचना मिली कि मऊरानीपुर में कालिया किसी हत्या करने की फिराक में है, जिसको लेकर यूपी एसटीएफ और मऊरानीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अपराधी की सितारा मार्ग पर घेराबंदी की, जिसमें अपराधी ने खुद को घिरते हुए देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

इस पर एसटीएफ और पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कुख्यात अपराधी की सीने में तीन गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस पर पुलिस उसे तुरंत झांसी के मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां जांच के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

14 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

17 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

26 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago