देश

VIDEO: तेलंगाना में रोड शो के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरीं BRS नेता के. कविता

Telangana Election 2023: तेलंगाना चुनाव प्रचार में भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी की नेता और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटी के. कविता अचानक एक रैली को संबोधित करते हुए बेहोश हो गईं. उनके बेहोश होते ही रैली में मौजूद तमाम कार्यकर्ता उन्हें देखने के लिए पहुंचे. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है. घटना को लेकर उनकी टीम ने बताया कि डिहाइड्रेशन होने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्होंने फिर से चुनावी अभियान शुरू कर दिया.

बता दें तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है. इसके चलते के. कविता इतिक्याल में एक रैली निकाल रही थीं. प्रदेश में फिर वापसी के लिए बीआरएस जमकर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है.

समर्थकों को संबोधित करते हुए अचानक हुईं बेहोश

घटना उस समय हुई जब सीएम केसीआर के बेटी के. कविता एक वाहन से माइक्रोफोन के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान वह अचानक से बेहोश होकर गिर गईं. उनके बेहोश होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलनी लगी. हालांकि इस घटना के बाद ही के. कविता ने एक वीडियो पोस्ट किया और तबीयत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं. उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह घर के अंदर बेड पर बैठी हुई हैं और एक छोटी बच्ची से बात कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- Team India की प्रैक्टिस जर्सी देख क्यों भड़कीं ममता बनर्जी? BJP पर लगाए भगवाकरण करने के आरोप

उन्होंने वीडियो में आगे बताया कि इस प्यारी सी बच्ची से मुलाकात हुई. मैं इसके साथ थोड़ा सा समय बिताने के बाद ऊर्जावान महसूस कर रही हूं. फिर से केसीआर’ अभियान जल्द ही फिर से शुरू होगा.

तेलंगाना में 30 नवंबर को है चुनाव

तेलंगाना में मतदान होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. यहां केसीआर के पार्टी बीआरएस और कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर है. हालांकि यहां बीजेपी भी रेस में बनी हुई है और चुनाव जीतने के लिए उसने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रखा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago