ICC World Cup 2023

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, जडेजा ने शेयर की तस्वीर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबला देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में पहुंचे थे. भारत की हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी निराश नजर आ रहे थे. मैच के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि आज आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को गौरव दिलाया. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं. मैच के बाद पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात भी की. इसको लेकर रविंद्र जडेजा ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, ‘कल ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.’

ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

मैच के अगले दिन सोमवार को टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन हम कल हार गए. हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोग हमारा समर्थन आगे बढ़ा रहे हैं. कल ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.’

पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय टीम इंडिया, वर्ल्ड कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय थी. आपने बेहतरीन जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.’

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार फाइनल में हराया

बता दें कि वर्ल्ड 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 42 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया और रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने हुई थी. इससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, उस समय भी कंगारू टीम ने भारत को ऑल आउट करके खिताब पर कब्जा जमाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

15 minutes ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

23 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

23 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

35 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

46 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

50 minutes ago