लाइफस्टाइल

Vegan Diet: दुनिया भर के स्टार्स फॉलो करते हैं वीगन डाइट, जानें क्‍यों हैं ये सबसे बेहतर?

Vegan Diet: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी वीगन डाइट को वजन कम करने के लिए फॉलो कर रहे हैं. वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों में स्वास्थ्य से जुड़े काफी फायदे पाए जाते हैं. दुनिया भर में अब तक वीगन डाइट को लेकर कई रिसर्च और स्टडी किये गए हैं ज्यादातर रिसर्च और स्टडी रिपोर्ट में वीगन डाइट को एक बेहतर डाइट माना गया है.

कई स्टडी में बताया गया है कि वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों में स्वास्थ्य से जुड़े कई अविश्वसनीय लाभ देखे गए है. कई स्टडी ने ये बाताया है कि वीगन डाइट फॉलो करने से हाई बल्ड शुगर, किडनी से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज के जुड़ी परेशानियां, हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. अगर आप इस आहार को सही तरीके से लेते हैं, तो ये अत्यधिक पौष्टिक हो जाता है. जिससे लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों के जोखिम को आप कम कर सकती हैं. साथ ही ये डाइट वजन कम करने में आपकी मददगार हो सकती है.

किडनी फक्शन को बेहतर

कुछ समय पहले हुई एक स्टडी में पता चला कि क्रोनिक किडनी डिजीज (Chronic Kidney Disease) से पीड़ित लोगों के लिए वीगन डाइट किसी वरदान से कम नहीं है. क्रोनिक किडनी डिजीज की परेशानी लोगों में बढ़ती उम्र, मोटापा, हाई बल्ड प्रेशर और डाइबिटिज जैसी बीमारियों की वजह से होती है. ऐसे में अगर कोई पीड़ित व्यक्ति वीगन डाइट फॉलो करता है तो उनकी किडनी खराब होने का खतरा कम हो सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस विषय पर अभी भी गहरे शोध की आवश्यकता है.

डायबिटीज से जुड़ी परेशानियां

किसी भी व्यक्ति में जब डायबिटीज बढ़ता है तो उसके साथ काफी सारी परेशानियां भी बढ़ जाती है. इसमे सबसे आम परेशानियां है पेरिफेरल न्यूरोपैथी (Peripheral Neuropathy) का दर्द जो डायबिटीज के लगभग हर मरीज को झेलना पड़ता है. कई स्टडीज में पाया गया है कि वीगन डाइट की मदद से पेरिफेरल न्यूरोपैथी की वजह से होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है. इस विषय पर भी अभी और गहरे शोध की जरूरत है.

दिल की बीमारी का खतरा कम

कई अध्ययनों में पाया गया है कि वीगन डाइट का पालन करने से बल्ड प्रेशर, एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल और कुल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी मदद मिलती है. इन सभी से हार्ट (Heart) के हैल्थ की परेशानी दूर होती है.

कैंसर से लड़ने में मददगार

2017 की एक स्टडी रिपोर्ट में पाया गया कि जो लोग वीगन डाइट का पालन करते हैं उन्हें कैंसर होने का जोखिम 15% कम हो सकता है. यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, अधिक मात्रा में प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ खाने से पेट, फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर का खतरा कम हो जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

20 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

22 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

52 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

59 minutes ago