शाहीनअफरीदी (सोर्स-X)
Shaheen Afridi Appointed T20 Captain: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया. पाकिस्तान पहुंचते ही कप्तान बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया. टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी को धन्यवाद दिया. इस दौरान शाहीन अफरीदी अपने पूर्व कप्तान बाबर आजम को भूल गए. अफरीदी ने अपने पोस्ट में बाबर आजम का एक बार भी नाम नहीं लिया.
टी20 टीम की कप्तानी मिलने के बाद शाहीन अफरीदी ने एक्स पर लिखा, मैं हमारी राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहा हूं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और प्रशंसकों को उनके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं टीम भावना को कायम रखने और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा. हमारी सफलता एकता, विश्वास और कड़ी मेहनत में निहित है. हम सिर्फ एक टीम नहीं है. हम एक परिवाह हैं. हम साथ-साथ उन्नति करेंगे.
ये भी पढ़ें- Babar Azam के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान को मिले दो नए कप्तान, शान मसूद को टेस्ट और शाहीन अफरीदी को टी20 की कमान
बता दें कि भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कप्तान बाबर आजम की अगुवाई में खेलने उतरी थी. खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी. बाबर आजम के कप्तानी पर कई तरह के सवाल उठने लगे. वर्ल्ड कप से सफर खत्म होने के बाद पाकिस्तान पहुंचे ही क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया. सबसे पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद बाबर आजम ने भी सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…