दुनिया

“आपके हाथ खून से रंगे हैं”, फिलिस्तीनी समर्थकों ने कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो को रेस्टोरेंट में घेरा, युद्धविराम की मांग की

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास की जंग को करीब दो महीने पूरे होने वाले हैं. ऐसे में दुनिया इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को लेकर अलग-अलग बंट चुकी है. कुछ देश इजरायल को समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ अरब देश फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें फिलिस्तीन के समर्थकों ने घेर रखा है. दरअसल पीएम ट्रूडो  वैंकूवर में एक शानदार रेस्तरां में डिनर करने के लिए आए हुए थे. इस दौरान वहां फिलिस्तीन के समर्थक पहुंच गए और उनके विरोध में नारेबाजी करने लगे.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कनाडाई पीएम के रेस्तरां से बाहर निकलने के समय का है. जब वह डिनर करके बाहर निकले तो उन्हें फिलिस्तीन के समर्थकों ने घेर लिया.

‘शेम ऑन यू’ के लगाए नारे

वीडियो में देखा जा सकता है कि कनाडाई पीएम ट्रूडो रेस्तारां के अंदर हैं और तभी वहां कुछ फिलिस्तीन के समर्थक पहुंच जाते हैं और उनका विरोध करने लगते हैं. आगे वीडियो में लोग उनका विरोध करते हुए शेम ऑन यू (Shame on you) के नारे लगा रहे हैं. इसके अलावा लोग यह भी कह रहे हैं कि उनके हाथ खून से रंगे हैं. वहां मौजूद फिलिस्तनी समर्थक उनसे युद्धविराम की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीएम ट्रूडो जिस रेस्तारां में डिनर के लिए गए थे वह भारतीय मूल के विक्रम विज का है.

पहले भी हुआ है विरोध

इससे पहले भी ट्रूडो को प्रशांत तट के शहर के एक अलग हिस्से में सेलिब्रिटी शेफ विक्रम विज के दूसरे होटल में देखा गया था. वहां उनका विरोध किया गया था. यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका विरोध करते हुए युद्धविराम की मांग की थी. बता दें कि मंगलवार को एक कार्यक्रम में ट्रूडो ने कहा था कि इजरायल हमास युद्ध में महिलाओंं, बच्चों और बुजुर्गों की हत्या बंद होनी चाहिए. हालांकि उनके इस बयान पर इजरायल की पीएम नेतन्याहू ने फटकार लगाई थी.

ताजा वीडियो शहर के चाइनाटाउन जिले का है. यहां करीब 250 फिलिस्तीन समर्थकों ने झंडे लहराते हुए इजरायल हमास के युद्ध में युद्धविराम के नारे लगाते हुए कनाडाई पीएम का विरोध किया.

– भारत एक्प्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago