ICC World Cup 2023

World Cup के फाइनल में दूसरी बार भारत-ऑस्ट्रेलिया की होगी भिड़ंत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी खिताबी जंग

World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई कर लिया है. पहले सेमीफाइनल में बुधवार को भारत जहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब रविवार 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी.

WC में टीम इंडिया अब तक अजेय

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है. लीग और सेमीफाइनल समेत भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करने वाली टीम इंडिया का मुकाबला फाइनल में एक बार फिर से कंगारू टीम से होगा.

WC के पहले मैच में भारत के हाथों मिली थी हार

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 6 विकेट रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया था. साउथ अफ्रीका ने लखनऊ में खेले गए मैच में कंगारू टीम को हराया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई और अब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर फाइनल में पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- SA vs AUS World Cup 2nd Semifinal: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, 8वीं बार फाइनल में कंगारू टीम

वर्ल्ड कप में दूसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

वर्ल्ड कप के फाइनल में दूसरी बार ऐसा होगा, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई थी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 39.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

60 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago