Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के 5 सबसे घातक गेंदबाज, बड़े-बेड़े बल्लेबाज टेक देते थे घुटने, देखिए टॉप पर कौन

Ind vs Pak 2023: आपको भारत पाकिस्तान के इतिहास के पांच खतरनाक गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी बॉलिंग से अलग ही धाक जमा रखी थी. बता दें कि दोनों की टीमों के बीच अभी तक 134 वनडे मुकाबले खेले गए हैं.

भारतीय क्रिकट टीम (फोटो फाइल)

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. अब बस इंतजार है उस पल का, जब मैच का काउंटडाउन शुरू होगा. भारत और पाकिस्तान ने अपने दोनों ही पहले मुकाबले में जीत हासिल की है. भारत ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले 2 मुकाबलों में श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया है.

दोनों ही टीमों ने अभी तक अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. ऐसे में देखना होगा जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो किस तरह का जोश क्रिकेट फैंस के अंदर होगा. चलिए अब आपको भारत पाकिस्तान के इतिहास के पांच खतरनाक गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी बॉलिंग से अलग ही धाक जमा रखी थी. बता दें कि दोनों की टीमों के बीच अभी तक 134 वनडे मुकाबले खेले गए हैं.

यह थे पांच घातक गेंदबाज

अगर सबसे खतरनाक गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज रहे वसीम अकरम का आता है. उनकी स्विंग और पेस के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज चकमा खा जाते थे. वसीम अकरम ने भारत के खिलाफ 48 मैचों की 47 पारियां खिली, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- Shubman Gill ICC Award: शुभमन गिल को ICC ने दिया खास अवॉर्ड, वर्ल्ड कप में अभी तक नहीं कर पाए हैं डेब्यू

इसके बाद दूसरे नंबर पर भी पाकिस्तान गेंदबाज का नाम आता है. इस गेंदबाज का नाम सकलैन मुश्ताक है जोकि स्पिन गेंदबाज थे. उनकी स्विंग गेंदबाजी बल्लेबाजों को खूब परेशान करती थी. वह ऑफ और लेग स्पिन डालने में कामयाब होते थे. उन्होंने भारत के खिलाफ 36 पारियों में कुल 57 विकेट झटके हैं.

अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले हैं. उनकी करिश्माई गेंदबाजी के सामने हमने अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को धराशायी होते हुए देखा है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 34 मैचों की 33 पारियां में 54 विकेट हासिल किए हैं.

चौथे नंबर पर भारतीय दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है. उन्होंने पाक के खिलाफ 36 मैचों की 36 पारियों में 54 विकेट हासिल किए हैं.

वहीं आखिरी और पांचवे नंबर पर पाकिस्तानी गेंदबाज का नाम आता है, जिनका नाम आकिब जावेद है. उन्होंने अनिल कुंबले के बराबर ही 54 विकेट झटके हैं. आकिब ने 39 मैचों की 36 पारियों में 54 विकेट हासिल किए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital