बाबर आजम (सोर्स- X)
PAK vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 22 वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए. अब अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 283 रनों का टारगेट है.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अब्दुल्लाह शफीक और इमाम-उल-हक ने पारी की शानदार शुरुआत की. दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की. टीम को 11वें ओवर की पहली गेंद पर इमाम-उल-हक के रूप में पहला झटका लगा. वो 17 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान का पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान बाबर आजम क्रीज पर आए और शफीक के साथ पारी को आगे बढ़ाया. टीम का दूसरा विकेट 23वें ओवर में अब्दुल्लाह शफीक के रूप में गिरा. शफीक ने 58 रनों की पारी खेली.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने 92 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और एक छक्का निकला. बाबर आजम और ओपनर अब्दुल्लाह शफीक के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए. अब अफगानिस्तान के सामने टारगेट को चेज करने की चुनौती है.
बता दें कि पाकिस्तान को वर्ल्ड टूर्नामेंट में पिछले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के खिलाफ उसे 7 विकेट से हार मिली थी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 62 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इससे पहले वर्ल्ड में अपने अभियान का आगाज करते हुए पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी. वहीं उसके बाद अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराया था.
ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: चेन्नई में पाकिस्तान की अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट
अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, हारिस रउफ.
रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…