देश

अमेरिका में राहुल ने मोदी सरकार को घेरा तो पार्टी ने किया पलटवार, कहा-आदतन ऐसे बयान देते हैं

Rahul Gandhi In America: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इनदिनों अमेरिका दौरे पर हैं. राहुल गांधी विदेश से केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. राहुल ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में संस्थानों और मीडिया को सत्ता ने कब्जे में ले लिया है. अब इसी कड़ी में बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें चिर युवा बताया है. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेश में कौन से संस्थान हैं, जो राहुल को बुलाते हैं? सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल आदतन ऐसे बयान देते हैं.

राहुल के रूह में जिन्ना: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल

इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताया है. यह खतरनाक है. कांग्रेस नेता यह कह कर बंटवारे का बीज बो रहे हैं. वहीं, प्रह्लाद पटेल ने कहा कि राहुल के रूह में जिन्ना रहते हैं.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

बता दें कि राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के सभी संस्थानों पर सत्ता का कबजा है. राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि वह ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिसे मानहानि मामले में इतनी बड़ी सजा दी गई.

बता दें कि इसके इतर एक मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन किया है. राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में केंद्र की मोदी सरकार के स्टैंड का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी इस मुद्दे पर ऐसा ही करती. राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत के रूस के साथ संबंध बेहद पुराने हैं। मैं भी वैसा ही स्टैंड लेता, जैसे भाजपा सरकार ने लिया है. हम भी इसी तरह प्रतिक्रिया देते क्योंकि भारत के रूस के साथ मजबूत संबंध रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago