बिजनेस

पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं Startups, डरावने हैं आंकड़े

Startups facing funding crisis : हाल के दिनों में स्टार्टअप का ट्रेंड जोरो पर था लेकिन कोई भी बिजनेस चलाना आसान नहीं होता और फिलहाल स्टार्टअप शुरू करना खतरे से खाली नहीं लग रहा है. मंदी के चलते पूरी दुनिया में फायरिंग चल रही है और स्टार्टअप इससे अछूते नहीं है. स्टार्टअप्स सिर्फ लोगों को नौकरी से ही नहीं निकाल रहे बल्कि उनके लिए बिजनेस चलाने के लिए जरूरी फंडिंग जुटाना भी लोहे के चने चबाने जैसा हो रहा है. इस साल की शुरूआत से ही स्टार्टअप्स फंड की किल्लत से जूझ रहे हैं. बिजनेस वर्ल्ड में इसे फंडिंग विंटर बताया जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2023 के 5 महीने बीत चुके हैं और इन 5 महीनों में स्टार्टअप्स को मिलने वाली फंडिंग में दस बीस नहीं बल्कि पूरे 79% की गिरावट दर्ज की गई है. स्टार्टअप को प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल की तरफ से दी जाने वाली फंडिंग लगातार गिर रही है. यही वजह है कि एक के बाद एक स्टार्टअप्स लोगों को नौकरी से निकाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Zomato के शेयर्स में आया 8 फीसदी का उछाल, जानें इसका ONDC कनेक्शन

आंकड़े है डराने वाले-

आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ मई के महीने में निवेशकों ने लगभग 53 फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया. जबकि पिछले साल मई में निवेशकों ने 108 फंडिंग राउंड किए थे . इस साल अब तक लगभग 948 मिलियन डॉलर की फंडिंग की, वहीं पिछले साल ये लगभग 1.68 अरब डॉलर था. एक ओर फंडिंग में सालाना आधार पर करीब 44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. तो वहीं दूसरी ओर डील्स की संख्या भी आधी से कम रह गई है.

हालांकि इन सबके बीच अच्छी बात ये है कि फंडिंग में हर बीतते महीने के साथ इजाफा हो रहा है. अप्रैल में करीब 46 डील हुई थीं और लगभग 342 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई थी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago