देश

Sakshi Murder Case: साहिल खान को लेकर बुलंदशहर पहुंची दिल्ली पुलिस, बुआ के घर मिला अहम सुराग

दिल्ली के साक्षी मर्डर केस के आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड तीन दिन के बढ़ा दी गई है. पुलिस ने उसकी रिमांड बढ़ाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. दिल्ली पुलिस के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के हाथ एक बहुत अहम सबूत लगा है. बता दें कि पुलिस को पता लगा कि साक्षी की हत्या करने के बाद हत्यारोपी साहिल ने पहासू के गांव अटेरना में अपनी बुआ के यहां पहना ली थी. जहां से साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद अब फिर से दिल्ली पुलिस हत्यारोपित साहिल को लेकर उसके बुआ के घर पहुंची. यहां रह गए उसके जूतों को पालीथीन में रखकर अपने साथ ले गई.

बार-बार बयान बदल रहा है आरोपी
आरोपी साहिल को दो दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ के चलते आरोपी साहिल आपना जुर्म कबूल ही नही कर रहा है इसके चलते पुलिस ने इस के चलते पुलिस ने तीन दिन रिमांड की मांग थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है.

इसे भी पढ़ें : यूपी में IAF अफसर को साइबर ठग ने बनाया शिकार, शादी का झांसा देकर 23 लाख ठगे

बुआ ने पुलिस को सुपुर्द किए जूते
आरोपित के बुआ के बेटे अमन ने बताया कि उन्होंने पुलिस का पूरा सहयोग किया और जूते उनके सुपुर्द कर दिया। जूतों पर खून के निशान आदि को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस कुछ ही समय रूकने के बाद रवाना हो गई.

माता-पिता ने की फांसी की मांग
बेटी के माता – पिता ने हत्यारे साहिल को फांसी दी जाने की मांग की है. पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी. हमें साहिल के बारे में कुछ भी नही जानते थे. उन दोनों के बीच क्या था. मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा करने से पहले दस बार सोचें.

Amzad khan

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago