देश

भारतीय रिजर्व बैंक को मिली धमकी, कॉलर ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा कॉल शनिवार सुबह 10 बजे किया गया. कॉलर ने खुद को लश्कर ए तैयबा का सीईओ बताया. कॉल रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर आई थी. कथित तौर पर रिजर्व बैंक के सुरक्षा गार्ड को कॉल की गई. शख्स ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताते हुए कहा “पीछे का रास्ता बंद कर दो इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है.” अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है. वहीं पुलिस के मुताबिक ये किसी की शरारत भी हो सकती है.

मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले गुरुवार (15 नवंबर) को मुंबई के जेएसए लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और जेएसए ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल आया था. मेल कंपनी के ऑफिशियल आईडी पर आया था. भेजने वाले शख्स का नाम फरजान अहमद था. उसने लिखा था फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेटऑफिस में बम रखा गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी थी.

फ्लाइट को मिली थी धमकी

इससे पहले फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बीते गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अज्ञात शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग खौफजदा हो गए थे. धमकी देने वाले शख्स ने सीआईएसएफ कर्मचारी को फोन कर कहा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है. जांच में सामने आया था कि मोहम्मद नाम का व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर मुंबई से अजरबैजान जाने की योजना बना रहा था.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: Jiribam में 3 लाशें मिलने के बाद सड़कों पर उतरे लोग, मंत्रियों-विधायकों के घरों की घेराबंदी, फिर से कर्फ्यू

27 अक्टूबर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक धमकी दी गई थी. कहा गया था कि अगर विमान उड़ा तो कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचेगा. जांच में यह धमकी भी झूठी पाई गई थी. पिछले लगभग एक साल से देश में स्कूल, होटल, एयरपोर्ट, मार्केट, ट्रेन, बस आदि को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि सभी फर्जी निकल रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago