आस्था

Budh Margi 2024: बुध देव चाल बदलकर संवारेंगे इन 4 राशि वालों तकदीर, होगी जबरदस्त आर्थिक उन्नति

Budh Margi in Scorpio 2024: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, बुद्धि, शिक्षा का कारक माना गया है. इसके साथ ही बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा गया है. बुध ग्रह राशि परिवर्तन के साथ-साथ मार्गी और वक्री चाल भी चलता है. ग्रहों के मार्गी होना का मतलब उसकी सीधी चाल से है. बहरहाल, बुध ग्रह दिसंबर में अपनी चाल बदलने जा रहा है. बुध ग्रह 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि में मार्गी होगा. ऐसे में बुध का मार्गी होना किन राशियों के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं.

मिथुन राशि

बुध ग्रह इस का राशि के साथ मित्रता का भाव रहता है. ऐसे में बुध देव जब वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे तो इस राशि के जातक को नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. साझेदारी वाले व्यापार में मुनाफा प्राप्ति का योग बनेगा. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा. परिवार में भाई-बहनों से लाभ होगा.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह का मार्गी होना सिंह राशि के लिए बेहद अनुकूल और लाभकारी है. बुध मार्गी की अवधि में सिंह राशि के जातक को आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. जिन जातकों का अपना व्यापार है, वे उसमें जबरदस्त आर्थिक तरक्की करेंगे. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त उन्नति होगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि

चूंकि, बुध देव इस राशि के स्वामी हैं, ऐसे में बुध के मार्गी होने से इस राशि के जातक को विशेष लाभ प्राप्त होगा. जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थित सुदृढ़ होगी. व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. बुध-मार्गी की अवधि में व्यापार में विस्तार होगा. व्यापार के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जा सकते है, जो कि आने वाले समय में लाभ देगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

मीन राशि

बुध ग्रह के मार्गी होने से मीन राशि के जातक को भी खास लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में निवेश का दोगुना लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान व्यापार में अटका हुआ का धन वापस मिल सकता है. कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. माता से धन लाभ का योग बनेगा. नौकरी में पदोन्नति का चांस है. धन की स्थिति पहले अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, धन-लाभ के प्रबल योग!

Dipesh Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

12 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago