खेल

2025 पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी टूर इस्लामाबाद से शुरू होगा: ICC

Champions Trophy 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की कि 2025 पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी टूर शनिवार को इस्लामाबाद से शुरू होगा. ट्रॉफी को शहर के प्रसिद्ध स्थलों जैसे दमन-ए-कोह, फैसल मस्जिद और पाकिस्तान स्मारक में भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी मौजूद रहेंगे.

ट्रॉफी टूर हर बड़े आईसीसी इवेंट से पहले एक प्रमोशनल इवेंट होता है, लेकिन गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा घोषणा किए जाने के बाद यह एक बड़े विवाद में फंस गया कि स्कार्दू, मुरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे स्थान – जिनमें से तीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आते हैं – ट्रॉफी टूर सूची में होंगे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शुक्रवार को कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद आईसीसी द्वारा घोषित ट्रॉफी टूर कार्यक्रम में केवल मुरी को ही रखा गया है, जबकि 25 नवंबर तक पाकिस्तान संस्करण की यात्रा के लिए तक्षशिला, खानपुर, एबटाबाद, नथिया गली और कराची जैसे स्थानों को सूची में रखा गया है.

आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने कहा, “सभी भाग लेने वाले देशों में प्रदर्शित किए जाने वाली विजेता ट्रॉफी से खेल के उत्साही प्रशंसकों को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के करीब होने का अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा.”

चैंपियंस ट्रॉफी टूर

ट्रॉफी 26-28 नवंबर तक अफगानिस्तान का दौरा करेगी, फिर 10-13 दिसंबर तक बांग्लादेश जाएगी और 15-22 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में रहेगी. इसके बाद यह 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में रहेगी और उसके बाद 6-11 जनवरी तक न्यूजीलैंड जाएगी. 12-14 जनवरी तक इंग्लैंड का दौरा करने के बाद, ट्रॉफी 15-26 जनवरी तक भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी, उसके बाद 27 जनवरी को पाकिस्तान वापस आएगी.

आखिरी बार इंग्लैंड में की गई थी आयोजित

पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2017 में इंग्लैंड में आयोजित की गई थी और पाकिस्तान ने जीती थी. लेकिन आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का औपचारिक कार्यक्रम अधर में लटका हुआ है, क्योंकि बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया है, लेकिन पीसीबी ने अभी तक हाइब्रिड मॉडल के तहत इसकी मेजबानी करने पर सहमति नहीं जताई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago