मेडिकल सुविधा में नंबर वन बनेगा यूपी
मेडिकल सुविधाओं के मामले में यूपी नंबर वन बनने जा रहा है.इसके लिए गोरखपुर और अयोध्या समेत इन 26 जिलों में चालू वित्तीय वर्ष में 1008 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं. जिलों से निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे. 14 मंडल के 26 जिलों में 386 उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए जमीन मिली है. उसके बजट जारी कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में 386 उपस्वास्थ्य केंद्र बनेंगे जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस कक्ष भी होगा. इसके लिए शासन की ओर से एक अरब 17 करोड़ 42 लाख रुपया जारी कर दिए गये हैं. शासन ने जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया है.
प्रदेश में 1008 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं. इसके दौरान सभी जिलों से निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. 26 जिलों में 386 उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जमीन मिली है.उसके लिये बजट जारी कर दिया गया है. हर केंद्र के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये की मंजूरी मिली है. दिव्यांगों के लिए रैंप और बाथरूम भी बनाया जाएंगे. भवन निर्माण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद शासन की ओर से सचिव ने परिवार कल्याण महानिदेशक को निर्देश दिया है कि भवन बनाते समय रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था की जाए.
अयोध्या में 52 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे, गोरखपुर में 50 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे, आगरा में 19 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे, मथुरा में 25 स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे, फिरोजाबाद में चार, हाथरस में 33, मेरठ में छह, गाजियाबाद में आठ, सहारनपुर में चार, शामली में तीन, मुरादाबाद में 22, कानपुर में आठ, कानपुर देहात में सात, बस्ती में 18, संत कबीरनगर में नौ, हरदोई में चार, सीतापुर में 10, उन्नाव में 12, पडरौना में 16, अंबेडकरनगर में 10, सुल्तानपुर में 17, वाराणसी में चार, जौनपुर में पांच, प्रतापगढ़ में 15, आजमगढ़ में पांच और देवीपाटन में 20 उपस्वास्थ्य केंद्र बनेंगे.
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…