देश

मच्छरों ने पाकिस्तान को भुलाया कश्मीर,भारत से खरीदेगा 60 लाख मच्छरदानियाँ

पाकिस्तान में भयानक बाढ़ के बाद मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं. गंदगी और दूषित पानी में पनपे खतरनाक मच्छरों ने लोगों का जीना दुश्ववार कर दिया है. पाकिस्तान सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जहरीले मच्छरों से आवाम को बचाने के लिए  भारत से मदद मांगी थी, जिसके बाद भारत दरियादिली दिखाते हुए 60 लाख मच्छरदानियां वाघा सीमा से होते हुए पाकिस्तान भेजेगा.

बता दें पाकिस्तान में मच्छरों से वहां की जनता का बुरा हाल है. एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2023 तक पाकिस्तान में 27 लाख से ज्यादा मलेरिया के मामले आने का अनुमान है.

गौरतलब है कि धारा 370 हटने के बाद से दोनों मुल्कों के बीच व्यापार बंद है और ये व्यापार भारत ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान ने बंद किया.दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू करने के प्रयास भी किए गये लेकिन ये संभव ना हो सका.पाकिस्तान कहता रहा कि वह धारा 370 के फिर से बहाल होने तक भारत से व्यापार नहीं करेगा तो क्या अब पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को भूल गया है.

क्या कश्मीर भूल गया पाकिस्तान ?

पाकिस्तान भीतर से चाहता था कि भारत भी उसकी मदद करे,लेकिन हर बार वह कश्मीर के मुद्दे पर बीच में ले आता है,ऐसे में उसके साथ व्यापार तो क्या बातचीत भी मुमकिन नहीं है.भारतीय पक्ष ने भी इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई,लेकिन अब क्योंकि सिंध और बलूचिस्तान जैसे सूबों में बाढ़ का पानी उतर रहा है और साथ ही संक्रामक बीमारियां और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,इसलिए पाकिस्तान को मजबूरी में भारत के सामने हाथ फैलाना पड़ा है. यह वही पाकिस्तान है जो कश्मीर के मामले पर हमेशा भारत को घेरता आया है. आजादी के बाद से पाकिस्तान की हुकूमतों ने कश्मीर को भारत से छीनने की कोशिश की है. वो हमेशा चाहता रहा है कि कश्मीर में रह रहे लोग भारत से बगावत करे इसे अलग और विशेष राज्य बना रहने दे.

दुनिया जानती है कि पाकिस्तान इस बार सदी की सबसे भयानक बाढ़ से जूझ रहा है.करीब एक तिहाई पाकिस्तान बाढ़ में डूबा हुआ है.दुनिया पाकिस्तान की मदद कर रही है.पाकिस्तान को अमेरिका ने सबसे ज्यादा मदद भेजी है,जिसमें खाने-पीने का सामान और आर्थिक सहायता भी शामिल है. पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टीवी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) वैश्विक कोष के तहत उपलब्ध कराये गये वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी की खरीद में करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

3 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

19 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

22 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

31 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

33 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

40 minutes ago