1 अक्टूबर से पड़ेगा आपकी जेब पर सीधा असर
नई दिल्ली: आज यानी 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलाव से सीधा आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. इसमें अटल पेंशन योजना, दिल्ली में बिजली सब्सिडी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, म्यूचुअल फंड के नियम, गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी आदि कई बदलाव शामिल हैं. यहां हम आपको इन बदलावों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. एक बार इन बदलावों को जरूर देख लें, जिससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. चलिए आपको बताते हैं 1 अक्टूबर 2022 से होने जा रहे कई बदलावों के बारे में.
1 अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन रूल बदलने वाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि टोकनाइजेशन सिस्टम में बदलाव करने के बाद कार्ड होल्डर्स को पेमेंट करने में नया अनुभव मिलने वाला है. ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अब सरकार नियमों में बदलाव करने वाली है. जिससे फ्रॉड की घटनाओं को रोका जाएगा. इसमें ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा और इसी से पेमेंट होगा. इससे पहले की तुलना में डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करना अधिक सुरक्षित होगा. कार्ड के बदले टोकन से पेमेंट की व्यवस्था लागू होने के बाद फ्रॉड के मामलों में कमी आ जाएगी.
1 अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा. वहीं ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक डिक्लेरेशन देना होगा. डिक्लेरेशन में नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा की जा रही है. इससे पहले यह नियम 1 अगस्त 2022 से ही अमल किया जाने वाला था.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, राजधानी दिल्ली में फ्री बिजली की सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब नियम बदल गया है. बिजली बिल पर दिल्ली सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी को 31 सितंबर के बाद बंद किया जाएगा. अब सब्सिडी के लिए अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ दिया जाएगा.
वायु प्रदूषण से जंग के लिए 1 अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है. सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के जरिए उन सभी कार्यों पर रोक लगाई जाती है, जो प्रदूषण बढ़ाने में सहायक होता हैं.
सरकार ने अपनी पॉपुलर योजना अटल पेंशन योजना के नियमों में बदलाव किया है. टैक्सपेयर्स अब इसका फायदा नहीं उठा सकते है. यानी अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं तो इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगे. इससे पहले केंद्र सरकार की पेंशन स्कीम से जुड़ने के लिए ऐसी कोई शर्त लागू नहीं थी. लेकिन सरकार ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि 1 अक्टूबर 2022 के बाद कोई भी टैक्सपेयर अटल पेंशन योजना में शामिल होने का पात्र नहीं होगा.
30 सितंबर को स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दरों की समीक्षा हुई है. सरकार की ओर से स्मॉल सेविंग्स योजना पर ब्याज की हर तीन महीने में समीक्षा की जाती है. इस समीक्षा के दौरान ब्याज दर को बढ़ाने, घटाने या स्थिर रखने पर फैसला किया जाएगा.
ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन की कारें 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएगी. कंपनी ने हाल में बताया था कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से उसने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में 1 अक्टूबर से दो फीसदी बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है. फॉक्सवैगन भारत में चार मॉडल्स की बिक्री करती है. इनमें दो सिडान और दो SUV कार हैं. कंपनी आने वाले दिनों में तीन और मॉडल देश में पेश करने की योजना पर काम कर रही है.
डीमैट खाता अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो बन चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 14 जून को एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना जरूरी है. इसके बिना 1 अक्टूबर से डीमैट अकाउंट में यूजर लॉगिन नहीं कर सकते है. अब खाते में लॉगिन करने के लिए पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फिर पासवर्ड दर्ज करना पड़ेगा.
रेलवे ने जिन ट्रेनों का समय बदला है उसमें 12412 अमृतसर – चंडीगढ़ इंटरसिटी अब 17:20 की जगह स्टेशन से 15 मिनट पहले 17:05 बजे छूटेगी. ट्रेन नंबर 22918 हरिद्वार – बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17:30 की जगह 10 मिनट पहले 17:20 बजे जाएगी गाड़ी नंबर 12912 हरिद्वार – वलसाड एक्सप्रेस 17:30 की जगह 17:20 बजे जाएगी गाड़ी नंबर 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17:30 की जगह 17:20 बजे जाएगी. ट्रेन नंबर 15002 देहरादून – मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस 15:20 की जगह 15:15 बजे जाएगी गाड़ी नंबर 15006 देहरादून – गोरखपुर एक्सप्रेस 15:20 की जगह 15:15 बजे जाएगी गाड़ी संख्या 12018 देहरादून – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब 16:55 बजे जाएगी ट्रेन नंबर 12402
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 1 अक्टूबर, 2022 को भारत में बहुप्रतीक्षित 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है जो कि डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.प्रधानमंत्री ने चुनिंदा शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की. इसके बाद अगले कुछ वर्षों में पूरे देश में 5G सेवा का जाल बिछा दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…