देश

भारत में पाकिस्तान का ट्विटर @GovtofPakistan दोबारा क्यों हुआ बैन ?

इस्लामाबाद- भारत और पाकिस्तान के रिश्ते दुनिया से छिपे नहीं हैं. दोनों देशों के बीच मन-मुटाव और नोक-झोक की खबरें लगातार आती रहती है. बात चाहे कूटनीतिक रिश्तों की हो या खेल की वैश्विक स्तर पर इनसें जुड़ी खबरों पर दुनिया की नजर रहती है. शनिवार को ऐसी है एक खबर आई है जिससे भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते एक बार फिर खराब हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट  @GovtofPakistan  एक बार फिर बंद कर दिया गया है.

क्यों हुआ पाकिस्तान का ट्विटर अकाउंट बंद ?

शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैलने लगी कि भारत सरकार ने पाकिस्तान का ट्विटर अकाउंट @GovtofPakistan  बंद कर दिया है. सोशल मीडिया पर फिलहाल भारत में मौजूद पाकिस्तान का अकाउंट पेज ब्लॉक नजर आ रहा है. इसमें लिखी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को कानूनी मांग के जवाब में भारत में बंद कर दिया गया है. यह दूसरी बार है जब भारत में पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट को प्रतिबंधित किया गया है. इससे पहले इसी साल 7 सिंतंबर को भी पाकिस्तान सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर को बैन कर दिया गया था.

पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल जून महीनें में पाकिस्तानी मीडिया ने एक रिपोर्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि  भारत के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT ACT 200)  के तहत पाकिस्तान के कई दूतावासों, पत्रकारों समेत कुछ प्रमुख हस्तियों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया था. जिससे भारत में पाकिस्तान से जुड़ी सूचना और खबरों का संचार रुक गया है.

ट्विटर ने मामले पर जारी किया बयान

भारत में पाकिस्तानी दूतावासों और पत्रकारों  के ट्विटर अकाउंट प्रतिबंधित करने के मामले पर ट्विटर ने एक बयान जारी कर हस्तक्षेप किया है. सोशल मीडिया की सबसे बड़ी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ने अपने इस ऑफिशियल स्टेटमेन में कहा है कि, वैलिड लीगल डिमांड के रिस्पांस में कुछ कंटेट को रोकना जरुरी हो जाता है. ट्विटर ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा.. ” विदहोल्डिंग उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित है, जहां कंटेट को अवैध माना जाता है. हमें रिसीव होने वाली लीगल रिक्वेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में  विस्तार में बताया गया हैं. ट्विटर ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उसके पास किसी भी देश के ट्विटर अकाउंट पर किसी भी कंटेट को रोकने की अपील की जाती है तो उसे लुमेन पर पब्लिश भी किया जाता है. ”

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

19 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

28 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

33 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

45 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

58 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

1 hour ago