ED ने राणा अय्यूब के खिलाफ केस दर्ज किया
चर्चित पत्रकार और कॉलमिस्ट राणा अय्यूब बुरी तरह फंस गयी हैं. उनकी मुश्किलों में लगातार इज़ाफा हो रहा है. ED ने राणा अय्यूब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.इससे पहले फरवरी में ED ने पत्रकार राणा अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपये को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दोषी करार किया गया था. जिसमें राणा के खिलाफ धन का दुरुपयोग करने के साथ अवैध ढंग से फंड जुटाने का आरोप लगा था. इसे लेकर PMLA के तहत मामला दर्ज किया गाया है.
ईडी ने कहा है कि इसकी जांच में यह बात साबित हुई है कि राणा अय्यूब ने आम जनता को धोखा देने के एकमात्र इरादे से धन जुटाने के अभियान शुरू किए थे और बैंक खातों में सावधि जमा और शेष राशि के रूप में अपराध की आय अर्जित की थी.
ईडी ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में 12 अक्टूबर को PMLA के तहत राणा अय्यूब के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. राणा अय्यूब पर एक ऑनलाइन क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म- ‘केटो’ पर फंड-रेजर अभियान शुरू करके चैरिटी के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से धन प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है.
ईडी ने कहा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुटाई गई धनराशि राणा अय्यूब के पिता और बहन के खाते में प्राप्त की गई और बाद में उनके निजी खाते में स्थानांतरित कर दी गई. अय्यूब ने अपने लिए 50 लाख रुपये की एफडी बनाने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया और नए खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. राहत कार्य के लिए महज 29 लाख रुपये खर्च किए गए.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…