देश

ताजमहल के कारण बेरोजगार होंगे 10 हजार परिवार, व्यापारी लगा रहे गुहार

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के चलते आगरा के 10 हजार परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. दरअसल ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के आदेश से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है.आगरा विकास प्राधिकरण ने इनको नोटिस थमा दिये हैं.साथ ही 17 अक्तूबर तक व्यवसाय बंद करने की मोहलत भी दे दी है, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन व्यापारियों के कारोबारों को बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू करेगा.

इस आदेश के बाद आगरा ताजगंज इलाके में 10 हजार से अधिक व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे. ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में काम धंधे उजड़ जाएंगे. मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ताजगंज के व्यापारियों ने गुहार लगाई और कहा कि हमें बचाइए, कोई रास्ता निकालिए, ताकि हमारा परिवार भी पलता रहे. डीएम से मिलने पहुंचे व्यापारियों को मायूस लौटना पड़ा था. डीएम के ना मिलने पर एडीएम प्रोटोकॉल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा हैं.

एडीएम प्रोटोकॉल के सामने दुखड़ा रोया

व्यापारियों ने ताजगंज डेवलपमेंट फाउडेशन के नाम से एक संघर्ष समिति बनाई है जिसमें चरणबद्ध आंदोलन के जरिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे. डीएम एक बैठक के लिए बाहर गए हुए थे.उनकी अनुपस्थिति में एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम को व्यापारियों ने अपनी व्यथा सुनाई है.

ताजगंज डेवलपमेंट फाउडेंशन के अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाएगी, तब तक प्रशासन हमें त्योहार मनाने की मोहलत दे. ताजमहल के आस-पास काम धंधे उजड़ने से 10 हजार से अधिक परिवारों के 50 हजार लोग प्रभावित होंगे. ताजगंज के व्यापारी नेता राकेश अग्रवाल ने कहा कि जिनके रोजगार इस आदेश से बंद होंगे उसके लिए सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए.

ताजगंज का बाजार बंद नहीं रहेगा

ताजमहल के 500 मीटर के क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के आदेश के पर 12 अक्तूबर को बाजार बंदी के निर्णय को करवाचौथ के लिए टाल दिया गया है. अब बाजार बंद नहीं रहेगा. मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शित किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

49 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

51 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago