दुनिया

पाकिस्तान संग व्यापार चाहती है पंजाब की मान सरकार, मीडिया रिपोर्ट में खुलासा

पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करने की कवायद एक बार फिर चर्चा में है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों के एक बार फिर से शुरू करने की इच्छा जाहिर की है. जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में कृषि और किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसी साल जुलाई महीने में बेंगलुरु में राज्य के कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के साथ ट्रेड को बढ़ावा देने और फिर से इसे बहाल करने की बात कही थी.पंजाब सरकार के इस बयान के पीछे भी उनकी राजनीति भी है. क्योंकि वह शायद ये संकेत भी देना चाहती है कि उनकी सरकार पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते चाहती है. दूसरी बड़ी बात ये है कि व्यापार बंद होने से भारतीय पंजाब के व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है.क्योंकि उनका बहुत सारा माल अटारी-वाघा सीमा होते हुए पाकिस्तान में दाखिल होता था.

भारत- पाकिस्तान ट्रेड 370 के चलते बंद

हालांकि व्यापार बंद होने के एक प्रमुख कारण जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 समाप्त करके इसके विशेष दर्जा को खत्म करना था.उस वक्त पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार थी.ये बात सभी जानते हैं कि तब खुद इमरान खान ने दो दिन बाद भारत से  ट्रेड बंद करने का ऐलान किया था.तब से अब तक व्यापार बंद है.इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले में भारत के 40 जवाव शहीद हो गए थे. इस पर पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 15 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था और पाकिस्तान से निर्यात होने वाली चीजों पर सीमा शुल्क को 200 प्रतिशत बढ़ा दिया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से ही द्विपक्षीय व्यापार चल रहा था. लेकिन दोनों देशों के बीच कई बार आपसी विवाद के चलते इस पर रोक लगी. पिछले तीन साल से भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं. साल 2019 में भारत ने जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के आर-पार होने वाला व्यापार भी बंद कर दिया था जो लेन-देन की व्यवस्था पर आधारित था. इसका कारण यह था क्योंकि दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति नहीं बन पा रही थी कि ट्रेड के लिए किस करेंसी का इस्तेमाल किया जाए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 minutes ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago