MiG 29K Fighter Aircraft क्रैश
भारत का एक और मिग 29K फाइटर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. गोवा तट पर नियमित उड़ान भरने के दौरान एयरक्राफ्ट समुद्र के ऊपर क्रैश हो गया है. इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने दी है.
भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मिग 29K में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद वापस बेस पर लौट रहा था. उन्होंने बताया कि इस एयरक्राफ्ट दुर्घटना में पायलट को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. वो एयरक्राफ्ट से निकलने में कामयाब रहें और अपनी जान बचाई.
भारतीय MiG 29K Fighter Aircraft गोवा में उड़ान भर रहा था कि इसी बीच पायलट को सूचना मिली कि इसमें कुछ टेक्निकल खराबी दिखाई पड़ रही है. एयरफोर्स के अधिकारियों से तुरंत पायलट ने संपर्क किया और एयरक्राफ्ट को बेस पर वापस लैंड कराने का फैसला लिया गया. बेस पर वापस लौटते समय विमान हादसे का शिकार हो गया. गनीमत यह रही कि पायलट की जान बच गई. भारतीय नौ सेना ने इस हादसे के बाद 29K में आई तकनीक खराबी के जांच के आदेश दे दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…