दौसा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Explosives Recovered in Dausa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे से पहले राजस्थान के दौसा (Dausa) में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम ने एक वाहन से करीब 1000 किलो विस्फोटक बरामद किया है. राजस्थान में नाकेबंदी के चलते पुलिस ने संदिग्ध पिकअप की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था. पुलिस ने इसे जब्त कर दिया और साथ ही दौसा निवासी राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने पिकअप से 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर बरामद किए हैं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाने की बात बताई लेकिन पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है. इस बीच, दौसा में भारी मात्रा विस्फोटक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
बता दें कि दौसा में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है. पीएम मोदी 12 फरवरी को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी बीच नाकेबंदी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और विस्फोटक बरामद होने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश बढ़ाएंगे चाचा शिवपाल का कद, यूपी विधानसभा में मिलेगी अब आजम खान वाली सीट!
पुलिस ने कहा कि मुखबीर की सूचना पर एक वाहन को चेक किया गया तो उसमें 10 क्विंटल अवैध विस्फोटक और 65 डेटोनेटर मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दौसा निवासी राजेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी राजेश मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…