होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीजेपी नेता को गाय ने मारी लात (फोटो ट्विटर)
GVL Narasimha Rao Viral Video: भारत के पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने देशवासियों से अपील की है कि 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ (Cow Hug Day) मनाएं. बोर्ड की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि 14 फरवरी के दिन गाय को गले लगाकर प्यार करें. इसको लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं ‘काउ हग डे’ मनाने की खबर सामने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल होने लगा. इसी वीडियो में बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव (G.V.L. Narasimha Rao) नजर आ रहे हैं. जिसमें गाय उन्हें लात मारती हुई दिख रही है.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं. इसके साथ ही लोग ‘काउ हग डे’ का जिक्र कर रहे हैं और बीजेपी सांसद के वायरल वीडियो पर अपनी अलग-अलग मजेदार राय दे रहे हैं. हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे पुराने वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ गाय के पास पूजा करने के लिए गए थे, जैसे ही वह गाय के पास पहुंचते हैं. गाय उनको लात मार देती है, ऐसे में वह घबराकर पीछे हट जाते हैं जिसके बाद वो एक बार और पास जाने की कोशिश करते हैं तो गाय उनकी तरफ फिर से लात मार देती है. अब लोग उनके इस वीडियो को खूब वायरल कर रहे हैं और ‘काउ हग डे’ लिख कर मजे ले रहे हैं.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी इस वीडियो को शेयर कर लिखा है “काऊ हग डे”. वहीं फिल्ममेकर प्रकाश राज ने इस वीडियो पर कमेंट किया “शायद गाय अपने वैलेंटाइन का इंतजार कर रही थी”. मिनी नैर नाम के यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि यह इतना आसान नहीं है तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि वैलेंटाइन्स डे पर गाय को गले लगाना उतना ही मुश्किल है, जितना किसी को डेट करना.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…