Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dausa: पीएम मोदी के दौरे से पहले दौसा में मिला 1000 किलो विस्फोटक, एक आरोपी गिरफ्तार

Dausa पीएम मोदी 12 फरवरी को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे. 

Dausa

दौसा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Explosives Recovered in Dausa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे से पहले राजस्थान के दौसा (Dausa) में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम ने एक वाहन से करीब 1000 किलो विस्फोटक बरामद किया है. राजस्थान में नाकेबंदी के चलते पुलिस ने संदिग्ध पिकअप की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था. पुलिस ने इसे जब्त कर दिया और साथ ही दौसा निवासी राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पिकअप से 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर बरामद किए हैं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाने की बात बताई लेकिन पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है. इस बीच, दौसा में भारी मात्रा विस्फोटक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

12 फरवरी को दौसा के दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि दौसा में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है. पीएम मोदी 12 फरवरी को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी बीच नाकेबंदी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और विस्फोटक बरामद होने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश बढ़ाएंगे चाचा शिवपाल का कद, यूपी विधानसभा में मिलेगी अब आजम खान वाली सीट!

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने कहा कि मुखबीर की सूचना पर एक वाहन को चेक किया गया तो उसमें 10 क्विंटल अवैध विस्फोटक और 65 डेटोनेटर मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दौसा निवासी राजेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी राजेश मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital