देश

कमलादेवी चट्टोपाध्याय की स्मृति का सम्मान करने के लिए आज से शुरू हो रहा ’10वां विरासत-कमलादेवी महोत्सव’

सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र की ओर से CCRT की संस्थापक कमलादेवी चट्टोपाध्याय की स्मृति का सम्मान करने के लिए ’10वां विरासत-कमलादेवी महोत्सव- कलाकारों एवं शिल्पकारों का मेला’ नामक दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कमलादेवी चट्टोपाध्याय, सीसीआरटी की संस्थापक और प्रथम अध्यक्षा थी. कार्यक्रम का आयोजन 5 से 14 मार्च तक शाम 5 बजे से दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी परिसर में किया जाएगा.

8 मार्च को द्रौपदी से द्रौपदी तक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी शुक्रवार 8 मार्च के अवसर पर, महिला सशक्तिकरण की थीम और महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के लिए कहानी नारी शक्ति की – द्रौपदी से द्रौपदी तक नामक एक मंच नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा. कार्यक्रम में सीसीआरटी के छात्रवृत्तिधारकों द्वारा एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी.

इसके बाद दसवां कमलादेवी चट्टोपाध्याय मेमोरियल व्याख्यान गुरुवार यानी कि 14 मार्च को शाम 5 बजे प्रसिद्ध थिएटर पर्सन और स्टोरी टेलर मालविका जोशी द्वारा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा

इसके अलावा सीसीआरटी “राजा रवि वर्मा कला वीथिका” नामक एक प्रदर्शनी भी लगा रहा है, जो सीसीआरटी फेलो द्वारा विकसित उत्कृष्ट कृति को प्रदर्शित करता है. इसके अलावा, सीसीआरटी ने पूरे देश से 25 मास्टर शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया है.

क्या है सीसीआरटी?

सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) शिक्षा को संस्कृति से जोड़कर भारत की नींव को मजबूत करने के लिए काम करने वाले प्रमुख संस्थानों में से एक है. सीसीआरटी का अधिदेश पूरे देश में सेवारत शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों, शैक्षिक प्रशासकों और छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक घटकों को शामिल करना है. यह विभिन्न आयु समूहों में कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप भी प्रदान करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

7 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

14 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

36 minutes ago