असम के गोलाघाट जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. असम के गोलाघाट जिले में एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना गोलाघाट जिले के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई.
पिकनिक मनाने जा रहे थे लोग
मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस में करीब 45 लोग सवार थे. बस में सवार लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे. गोलाघाट के कमरगांव से तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस को उल्टी दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस गलत दिशा में चल रही थी.
दोनों वाहनों की रफ्तार थी तेज
आज सुबह करीब 4:30 बजे सड़क पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग निकलकर बाहर चले आए. घटना के समय बस और ट्रक दोनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
हादसे में घायल लोगों को तत्काल जोरहाट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए 30 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को उपवास पर रहेंगे पीएम मोदी, इस तरह होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, जानें पूरी विधि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर जताया शोक
वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “असम के गोलाघाट में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की अचानक मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…