लाइफस्टाइल

ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स, बचे रहेंगे जंक और आयली फूड के साइड इफेक्ट्स से

Body Detoxification: फेस्टिवल में जम कर खाना और जमकर मस्ती होती है. बहुत से लोग इस दिन अपने डाइट प्लान को भी भूल जाते हैं और बाहर का डीप फ्राई खाना खाने से भी परहेज नहीं करते. ऐसे में शरीर को बहुत कुछ सहना पड़ता है. इतना ही नहीं लोग पार्टी में जमकर ऑयली और स्पाइसी फूड्स का सेवन भी करते हैं साथ ही अल्कोहल का भी सेवन करते हैं.

ऐसे में इसका असर शरीर पर पड़ना लाजमी है. पर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पार्टी के इन साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं. खासतौर पर अगर पार्टी के बाद आप अपनी बॉडी को अच्छी तरह से डिटॉक्स कर लें तो काफी हद तक इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको बॉडी डिटॉक्स के कुछ आसान तरीके बताने जा रहें है जो आपके लिए कारगार साबित हो सकता है.

क्‍यों है जरूरी?

अक्सर आपने महसूस किया होगा कि फेस्टिवल के अगले दिन हम बहुत ज्‍यादा थकान, आलस और सुस्‍ती अनुभव करते हैं. कुछ तो होम सिकनेस और कुछ शारीरिक थकावट के कारण ऐसा होना आम बात है. पर शायद आप नहीं जानते कि जब हम अस्‍वस्‍थ आहार, यानी हाई सोडियम, हाई फैट और डीप फ्राई फूड लेते हैं, तब यह शरीर में सुस्‍ती बढ़ाते हैं. क्‍योंकि इन्‍हें पचाने के लिए पेट को डबल मेहनत करनी पडती है. इसलिए जब भी आलस और सुस्‍ती महसूस करें तो समझ जाएं कि आपके शरीर को खास देखभाल की जरूरत है.

ऐसे करें शरीर को डिटॉक्‍स

एक आम व्‍यक्ति को दिन भर में दो से ढाई लीटर पानी की जरूरत होती है. पानी बॉडी डिक्‍सीफि‍केशन का सबसे बेहतर तरीका है. बॉडी को हाइड्रेट रख कर आप अपनी बॉडी को बेहतर तरह से साफ कर सकते हैं. उसका सबसे अच्छा तरीका पेट को क्लीन करने के बारे में सोचना. यह आपके शरीर को किसी भी तरह की बेचैनी या अपच से बचा सकता है. पानी बॉडी डिटॉक्‍स का सबसे बेहतर तरीका है.

ये भी पढ़ें:अगर आप में भी देख रहे हैं अपने शरीर में ये 4 अजीब तरह के बदलाव, तो न करें इग्नोर

इम्यूनिटी करें मजबूत

वहीं बॉडी डिटॉक्स की प्रकिया में एक्सरसाइज और योग का अभ्यास भी काफी फायदेमंद होता है. दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान जहां पसीने के जरिए शरीर की गंदगी आसानी से निकल जाती है, वहीं एक्सरसाइज और योग आपके मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं. इससे पाचन तंत्र के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बॉडी को हानिकारक टॉक्सिन द्वारा पहुंचाए जाने वाले नुकसान से लड़ने में सहायता मिलती है.

अधिक पानी का करें सेवन

पानी अपने आप में कई सारे रोगों की दवा है. इसलिए डॉक्टर्स अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं. वहीं बॉडी डिटॉक्स की प्रकिया में तो पानी सबसे अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि इसी के जरिए शरीर की गंदगी पसीने या पेशाब के रूप में बाहर निकलती है. ऐसे में आप जितना अधिक पानी का सेवन करेंगे, बॉडी डिटॉक्स की प्रकिया उतनी ही आसान होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

28 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago