Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

असम में भीषण सड़क हादसा, बस ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल

असम के गोलाघाट जिले में एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं.

असम के गोलाघाट जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. असम के गोलाघाट जिले में एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना गोलाघाट जिले के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई.

पिकनिक मनाने जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस में करीब 45 लोग सवार थे. बस में सवार लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे. गोलाघाट के कमरगांव से तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस को उल्टी दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस गलत दिशा में चल रही थी.

दोनों वाहनों की रफ्तार थी तेज

आज सुबह करीब 4:30 बजे सड़क पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग निकलकर बाहर चले आए. घटना के समय बस और ट्रक दोनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है. असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह  ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

हादसे में घायल लोगों को तत्काल जोरहाट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए 30 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को उपवास पर रहेंगे पीएम मोदी, इस तरह होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, जानें पूरी विधि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर जताया शोक 

वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “असम के गोलाघाट में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की अचानक मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest