देश

भारत को लौटाई गईं 1440 प्राचीन मूर्तियां और अन्य चीजें, तस्करी कर ले जाई गई थीं अमेरिका

मैनहट्टन के अभियोजक एल्विन ब्रैग ने भारत को 1,440 प्राचीन वस्तुएं लौटा दी हैं. इनमें पवित्र मंदिर की मूर्तियां भी शामिल हैं, जिन्हें तस्करी कर अमेरिका लाया गया था. अभियोजक कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन (एचएसआई) ग्रुप सुपरवाइजर एलेक्जेंड्रा डी अरमास ने भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में इन कलाकृतियों को लौटा दिया.

अमेरिका ने दिया भरोसा

इस समारोह का प्रतिनिधित्व महावाणिज्य दूत मनीष कुल्हारी कर रहे थे. ब्रैग ने कहा, “हम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले कई तस्करी नेटवर्कों की जांच जारी रखेंगे.”

जांच के दौरान हुई थीं बरामद

अभियोजक कार्यालय के अनुसार, ये प्राचीन वस्तुएं आपराधिक तस्करी नेटवर्क की जांच के दौरान बरामद की गईं. इनमें प्राचीन वस्तुओं के तस्कर सुभाष कपूर और नैन्सी वीनर शामिल थे. बता दें कपूर को भारत में, जबकि वीनर को अमेरिका में दोषी ठहराया गया.

यह भी पढ़ें- Apple की भारत में रिकॉर्ड 4 मिलियन यूनिट बिक्री, iPhone 13 और iPhone 15 की जबरदस्त मांग ने जमाया रंग

एचएसआई न्यूयॉर्क के विशेष एजेंट इन चार्ज विलियम एस. वॉकर ने कहा, “आज की वापसी कई वर्षों से जारी एक अंतरराष्ट्रीय जांच का प्रतीक है. यह जांच इतिहास के सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक द्वारा तस्करी की गई प्राचीन वस्तुओं के बारे में है.”कुछ प्राचीन वस्तुएं संग्रहालयों में प्रदर्शित की गई, जब तक कि उन्हें मैनहट्टन अभियोजक की पुरावशेष ट्रैफिक यूनिट (एटीयू) की ओर से जब्त नहीं कर लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

13 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago