मनोरंजन

Jaya Bachchan को बहुत पसंद है Aishwarya Rai की ये खूबी, तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ ये वीडियो

Jaya Bachchan Aishwarya Rai Relationship: काफी समय से बच्चन परिवार खबरों छाया हुआ है, जिसके पीछे की वजह हैं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते. काफी समय से दोनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब हाल ही में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसा करती नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने अपनी बहू की खूबियों पर बात की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, जो कि फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है. वायरल क्लिप में दिग्गज एक्टर जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं.

‘वह प्यारी हैं और मैं उनसे प्यार करती हूं…’

ऐश्वर्या के बारे में गर्मजोशी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह आसानी से बच्चन परिवार का हिस्सा बन गईं, उन्होंने बहू की शालीनता, शिष्टता और गरिमामयी व्यवहार की भी प्रशंसा की. जया ने कहा, “वह प्यारी हैं और मैं उनसे प्यार करती हूं. वह खुद एक बड़ी स्टार हैं. उन्होंने खुद को बहुत अच्छी तरह से हमारे परिवार में फिट कर लिया है. वह एक मजबूत महिला हैं और उनमें गरिमा है. जब हम सब साथ होते हैं तो मैंने उन्हें कभी भी आगे बढ़कर अपनी बात रखते हुए नहीं देखा- मुझे उनकी ये खूबी पसंद है.“

‘वो चुपचाप पीछे खड़ी रहती हैं…’

उन्होंने आगे कहा ‘वह चुपचाप पीछे खड़ी रहती हैं, सुनती हैं और सब कुछ समझ लेती हैं’. जया ने बहू ऐश्वर्या के प्रति अमिताभ बच्चन के स्नेह पर भी बात की थी और कहा था “अमित जी जैसे ही उन्हें देखते हैं, वह वैसे ही खुश हो जाते हैं जैसे वह श्वेता को देखकर होते हैं. ऐसा लगता है कि वह श्वेता को घर आते हुए देख रहे हैं. उनकी आंखें चमक उठती हैं. हम श्वेता के खालीपन को भर नहीं पाए (शादी के बाद) मगर ऐश्वर्या उस खालीपन को भरती हैं.

ये भी पढ़ें: इस एक्टर की पत्नी है हिन्दू ,मां सिख, पिता क्रिश्चियन, तो भाई ने कबूला इस्लाम धर्म, क्या आप जानते हैं इनका नाम?

इस एक्ट्रेस के साथ अभिषेक के डेटिंग की खबरें भी जोर

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में परेशानी और तलाक की अफवाहों के बीच यह पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें जया का ऐश्वर्या के लिए प्यार देखा जा रहा है. वहीं, इस बार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या का उन्हें बधाई न देना भी परिवार के बीच पड़े दरार और तनाव को दिखाता है. यही नहीं कई इवेंट्स में भी ऐश्वर्या परिवार से दूर नजर आईं, जो कि उनके और परिवार के बीच आई दूरी को दर्शाता है इसके साथ ही एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ अभिषेक के डेटिंग की खबरें भी जोरों पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago