रक्तदान करते एनडीआरएफ के जवान
NDRF: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एनडीआरएफ बटालियन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया. एक ओर जहां भूकंप से प्रभावित तुर्किये में एनडीआरएफ की टीमें लगातार कठिन परिस्थिरियों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये हुए है और सीरिया में राहत सामग्री भेज रही है. वहीं एनडीआरएफ के जवान रक्तदान कर मानवीयता की मिसाल पेश कर रहे हैं.
रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ रेस्कुएर्स ने रक्तदान दिया. जिसमें डीआईजी गंभीर सिंह चौहान, कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी के साथ साथ डॉक्टर मुरारी और अजित मोहन सीएमओ ने भी रक्त दान कर जवानों की हौसलाफजाई के साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए आवाहन किया.
इस शिविर को अखिल राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रक्तदान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूनम कौशिक के नेतृत्व में गाज़ियाबाद एनडीआरएफ (NDRF) बटालियन के कैंप परिसर में लगाया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन एनडीआरएफ डीआईजी मनोज यादव, डीआईजी गंभीर सिंह चौहान, कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी, डॉ. पूनम कौशिक AIIMS (HoD) डॉक्टर अमित मुरारी और डॉ अजित मोहन, चीफ मेडिकल अधिकारी ने द्वीप प्रजलित कर किया.
एनडीआरएफ “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” के अपने नारे की सार्थकता को सिद्ध कर रही है. एनडीआरएफ (NDRF) में आये विभिन्न केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों द्वारा जो मानवीयता की मिसाल विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशनों में लोगों का जीवन बचा कर पैदा की है, उसके नतीजन युवाओं में जोश पैदा कर रही है और वालंटियर्स को एनडीआरएफ के साथ कंधे साथ कन्धा से मिलाकर काम करने के लिए प्रेरित कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…